उत्तराखंड : इस रिश्वतखोर अधिकारी पर गिरी गाज_ बर्खास्त..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर दृढ़ता से लागू करते हुए बागेश्वर जनपद के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को रिश्वत लेने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

बताते चलें विजिलेंस की ट्रैप टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

मामले में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा संज्ञान लेने के बाद ये सख्त निर्णय लिया गया। मंत्री जोशी ने विभागीय सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्नल शुक्ला को तुरंत सेवा से हटाया जाए। निर्देशों के अनुपालन में बर्खास्तगी का आदेश तत्काल जारी कर दिया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील और सम्माननीय विभाग में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही सर्वोपरि है। “पूर्व सैनिकों की सेवा और कल्याण में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्ट आचरण अक्षम्य है,” मंत्री जोशी ने कहा।

सैनिक कल्याण मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अन्य अधिकारियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि राज्य सरकार इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतेगी।

मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि हर पूर्व सैनिक और उनके परिवार को बिना किसी बाधा के आवश्यक सेवाएं व सुविधाएं मिलें।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page