Ad

अलकनंदा में समाई कार, दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बेहद दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आ रही है जिसमे पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत हो गयी है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में छह लोग सवार थे। हादसे में एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन अन्य पांच लोगों के शव मिले हैं।

ADVERTISEMENTSAd

ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर भल्ले गांव में एक कार के अलकनंदा नदी में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर घायल एक महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार के चार लोग फरीदाबाद व दो लोग रुड़की से विवाह समारोह में भाग लेने गौचर जा रहे थे।

शनिवार सुबह करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भल्ले गांव के समीप एक कार बेकाबू होकर लगभग 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। सूचना पर तहसीलदार सूरजपाल सिंह रावत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।

नदी में डूबी कार के ऊपर फंसी गम्भीर घायल महिला अनिता देवी ( 45वर्ष) पत्नी मदन सिंह नेगी को किसी तरह पानी के बीच में फंसी कार से निकालकर बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। महिला द्वारा कार सवार अन्य लोगों की जानकारी देने के बाद पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी गई।

क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें पांच लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान सुनील गुंसाई (44 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह उनकी पत्नी मीना गुसांई (40 वर्ष) उनका पुत्र धैर्य (14वर्ष) व सुजल (12वर्ष) निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद व आदित्य नेगी (16वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी दुर्गा कॉलानी रूड़की के रूप में हुई।

थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक सुनील गुसांई फरीदाबाद से शुक्रवार रात गौचर चमोली में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित रवाना हुआ था। रुड़की में उसकी पत्नी की बड़ी बहन अनिता व उसका बेटा आदित्य भी उनके साथ शादी में शामिल होने के लिए वहां से साथ जा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शव नदी तट पर निकालने के बाद राफ्ट से मुल्यागांव तक लाया गया। यहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। घटना स्थल पर कीर्तिनगर व हिंडोलाखाल थाने से भी सहायता के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि सुनील स्वयं कार चला रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page