Ad

उत्तराखंड : चलती टैम्पो में 50 साल की महिला से दरिंदगी, तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

एक हैवानियत भरी घटना ने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। तीन युवकों ने एक 50 वर्षीय महिला के साथ चलती टेम्पो में हैवानियत की। इस जघन्य वारदात में दो आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की, जबकि तीसरा आरोपी टेम्पो चलाकर उनकी चीखों को दबाने का काम करता रहा।हैवानियत को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से है। जहां काशीपुर के चैती मेले से लौटते समय तीन दोस्तों ने दरिंदगी की हद पार कर दी. जब चलते टेम्पो में दो दोस्तों ने 50 साल की महिला के साथ रेप किया, जबकि तीसरा दोस्त उन्हें रोकने के बजाय टेम्पो को हाईवे पर लेकर चला गया. घटना को लेकर महिला और उसके परिजनों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को सारी जानकारी दीं, सही जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

17 अप्रैल को काशीपुर से चैती मेल देखकर अमित, गौरव और विक्की टेम्पो से वापस आ रहे थें. इसी दौरान जब टेम्पो की कुछ सवारियों को बैठा लिया गया और जब एक महिला को छोड़कर बाकी सभी सवारी उतर गई तो अमित और विक्की ने महिला के साथ हैवानियत शुरू कर दी. तीसरा दोस्त गौरव टेम्पो चला रहा था और टेम्पो को लेकर हाईवे पर चलें गया।

जिससे महिला की चीख-पुकार बाहर ना जाए. इसके लिए उसने टेम्पो में लगें म्यूजिक सिस्टम की आवाज को ओर अधिक तेज कर दिया, रेप करने के बाद आरोपियों ने महिला के साथ लूटपाट भी करी।

घटना के बाद जब महिला बदहवास हालत में अपने घर पहुंची तो उसके परिजनों ने बदनामी के डर से लूट की जानकारी पुलिस को दीं. जब पुलिस को लगा कि महिला कुछ छुपा रही हैं तो पुलिस ने महिला के परिजनों को भरोसे में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि महिला के साथ सामूहिक रेप किया गया है. पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

पीड़ित‌ महिला ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि जब वो टेम्पो में बैठ रही थीं तो चालाक ने अपना पता गदरपुर का होने की बात कही थीं. पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी जानकारी के आधार पर टेम्पो की खोजबीन शुरू कर दी।

वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए SSP मणिकांत मिश्रा ने गदरपुर SO जसवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया. टीम ने हाईवे पर लगें CCTV कैमरे के आधार पर टेम्पो की जानकारी जुटा लीं. वहीं मुखबिर खास द्वारा मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलखदेवी रोड़ से टेंपो को पकड़ लिया गया और आरोपियों के अपराधी इतिहास को खंगाला जा रहा हैं।

इसके साथ इसमें सवार ग्राम मझराशीला निवासी टेम्पो चालक गौरव रावत, इंटर कॉलेज के पीछे वार्ड नंबर 4 गदरपुर निवासी विक्की और ब्लॉक रोड निवासी अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया।

चलते टेंपो में से रेप करने वाले आरोपियों ने पहले महिला के गले पर पेंचकस लगाकर उसको डराया था. उसके बाद महिला से लूटपाट और रेप किया. पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ही नशें के आदी हैं. 16 अप्रैल को वह तीनों घूमने काशीपुर चैती मेला गए थें, 17 अप्रैल सवारियों को बैठाकर काशीपुर रेलवे स्टेशन गए. रेप के मामले में गिरफ्तार अमित गुप्ता विवाहित हैं, जबकि विक्की की शादी नहीं हुई है. आरोपियों के इस कृत्य से उनके परिजन भी खुद को काफी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page