हल्द्वानी की नामी दुकान में समोसा बनाने का ये बेहूदा तरीका वायरल_पैर से आलू… Video


उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रेस्टोरेंट में तैयार हो रहे आलू को डेग में पैर से दबाया जा रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डेग में समोसों के लिए दबाए(मैश)किये जा रहे आलू को चप्पलों से दबाया जा रहा है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार से तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के एक फेमस रेस्टोरेंट की घटना है।
इस नामी समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग में दुकान में सोमवार को दुकान का निरीक्षण कर कार्यवाही की है.खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था।
जिसके बाद उनके द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया है और वीडियो सत्य पाई गई है. वीडियो में देखा गया है कि दुकान का कर्मचारी पैर से आलू धो रहा था उससे भी पूछताछ की गई है.फिलहाल दुकान का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दिया गया लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है।
इसके अलावा ADM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. साथी दुकान में तैयार खाद्य पदार्थ के नमूने भी लिए गए हैं इसके अलावा अग्रिम आदेश तक दुकान को सील किया गया हैं.वहीं दुकानदार ने बताया कि उनके कर्मचारियों द्वारा यह गलती हुई है. जिसको वह सुधारने का प्रयास करेंगे।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समोसे की दुकान मशहूर है और यहां से सभी लोग समोसा लेकर खाते हैं. पर से आलू को धोकर लोगों को समोसा खिलाना कहीं ना कहीं लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऑपरेशन प्रहार : फायरिंग से फरारी तक_क्रिमिनल्स पर ताबड़तोड़ वार
मुख्यमंत्री धामी कल रामनगर दौरे पर, ये रहेगा शेड्यूल..
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए