Ad

उत्तराखंड वेदर अपडेट : मैदानी इलाकों में घना कोहरा बढ़ा सकता है मुश्किलें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा छाने का अनुमान है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी के कारण बद्रीनाथ हाईवे से माणा गांव तक जाने का रास्ता बंद हो गया है, और ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर बर्फबारी और पाले के कारण वाहनों को दिक्कतें हो रही हैं।

हालांकि, बीआरओ (सड़क निर्माण संगठन) बर्फ को पिघलाने के लिए नमक का छिड़काव कर रहा है। मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page