Ad

नैनीताल : मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर सामने आए यह बड़ी अपडेट_ कैलेंडर जारी..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल का नंदा देवी महोत्सव इस वर्ष 8 सितंबर से 15 सितंबर तक होगा। आज श्री राम सेवक सभा ने एक प्रेसवार्ता कर इस आठ दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd


मल्लीताल की श्री राम सेवक सभा ने अपने सभागार में एक पत्रकार वार्ता के दौरान सभा द्वारा मनाए जा रहे माँ नंदा सुनंदा महोत्सव की जानकारी दी। बहुत अधिक महिलाओं की मौजूदगी में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री नंदा देवी महोत्सव 2024 और श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम 2024 को सफल बनाने में सभी का सहयोग मांगा गया।

महोत्सव की सफलता के लिए चर्चा हुई। बैठक की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य रही। महोत्सव 8 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। रविवार 8 सितंबर को उद्घाटन के साथ एक टीम कदली वृक्ष लेने निकलेगी। सोमवार 9 तारीख को कदली वृक्ष आगमन। मंगलवार 10 को मूर्ति निर्माण और एक क्विज तथा पहाड़ी गीत प्रतियोगिता। बुधवार 11 को ब्रह्म मुहर्त में प्राण प्रतिष्ठा व पूजन। गुरुवार 12 को देवी पूजन के बाद कन्या पूजन पंच आरती व भोग।

शुक्रवार 13 को श्री नंदा चालीस, दीपदान, देवी भोग। शनिवार 12 देवी पूजन, सुंदरकांड, पंच आरती व देवी भोग। रविवार 15 तारीख को देवी पूजन, देवी भोग, शोभा यात्रा और देवी विसर्जन होगा।


इस मौके पर उपस्थित लोगों को विधायक सरिता आर्य, शांति मेहरा, मुकेश जोशी, जीत सिंह आनंद ने संबोधित किया ।बैठक में गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विमल साह प्रो.ललित तिवारी, राजेंद्र लाल साह, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ.सरस्वती खेतवाल, घनश्याम लाल साह, ललित साह, भुवन बिष्ट, गोधन सिंह, हीरा रावत, गिरीश भट्ट, तारा राणा, ज्योति डोंडियाल, जीवंती भट्ट, मोनिका साह, रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, भावना, आनंद बिष्ट, मोहित साह, तनुजा, अदिति, भीम सिंह कार्की, निधि कंसल, चेली आर्ट्स, तुलसी कठायत, कविता गंगोला, मंजू कौटल्या, तनु डालाकोटी, मंजू कांडपाल, मोहिनी, सावित्री सनवाल, दीपा जोशी, तुलसी, हेमा जोशी, विनीता पवार, ममता रावत, बबली आदि शामिल रहे ।

बताया गया कि कदली वृक्ष लाने के स्थान का चयन शीघ्र किया जाएगा। ये भी बताया गया कि मंदिर से जुड़े इन कार्यक्रमों के अलावा भक्तों और शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक व प्रतियोगिता वाले कई आयोजन किये जाएंगे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *