उत्तराखंड के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करेगा नैनीताल चिंतन शिविर!


उत्तराखंड सरकार द्वारा आगामी 25 से 27 अप्रैल तक सरोवर नगरी नैनीताल में एक चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आधारभूत संरचना, निवेश बढ़ोत्तरी,आजीविका वृद्धि और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह शिविर मसूरी के बाद नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नीति आयोग के प्रतिनिधि, निवेशक, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
चिंतन शिविर के आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर बुधवार को प्रमुख सचिव नियोजन विभाग उत्तराखण्ड शासन आर मीनाक्षी सुंदरम ने नैनीताल पंहुचकर आयोजन के पूर्व तैयारियां एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने डा.आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन के संबंध में विभिन जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियों के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस दौरान प्रमुख सचिव ने एटीआई के महानिदेशक डा. बी.पी पाण्डे के साथ भी बैठक कर आयोजन के संबंध में विचार विर्मश किया साथ ही उन्होंने चिंतन शिविर के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अकादमी परिसर व विभिन्न ब्लॉकों का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने हेतु सरकार निरंतर रूप से कार्य कर रही है।
सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने हेतु किसी भी प्रकार से कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। प्रदेश का विकास किस प्रकार से हो इसी को देखते हुए 2 वर्ष पूर्व देहरादून के मसूरी में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था अब यह चिंतन शिविर नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है।
चिंतन शिविर में उत्तराखण्ड में आधारभूत संचरना में किस प्रकार से बृद्धि की जा सके, राज्य अधिक से अधिक लोग अपना निवेश किस प्रकार से कर सकें, तथा यहाँ के लोगों की आजीविका को बढ़ाने व साधन बढ़ाए जाने हेतु किस प्रकार की रणनीति तैयार की जाए इस पर विचार विमर्श व मंथन के साथ ही राज्य में सुशासन लाने के लिए किस प्रकार की रणनीति तैयार की जाय इन थीम पर शिविर में मंथन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वन्दना,निदेशक नियोजन उत्तराखंड मनोज पंत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, विवेक राय,सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल,संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




होली पर नैनीताल पुलिस की पुख्ता तैयारी_जबरदस्ती की पिचकारी पड़ेगी भारी..Video
Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़