

उत्तराखंड के नैनीताल में समाजसेवियों ने गंदे पड़े श्मशान घाट की श्रमदान कर तस्वीर ही बदल दी। संगठन के सदस्यों ने क्षेत्र को साफ किया, झाड़ी काटी और बाद में भवन को पेंट कर चमका दिया।

नैनीताल में ‘हनुमान भक्त’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के दर्जनों सदस्यों ने आज तल्लीताल के पाइंस स्थित श्मशान घाट में श्रमदान किया। इन सदस्यों ने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए साफ सफाई और रंगाई पुताई कर घाट को स्वच्छ बना दिया।

खस्ताहाल घाट में दीवारों और नालियों से झाड़ियां और कूड़ा निकालकर क्षेत्र को साफ किया गया और फिर मंदिर, हॉल, पैराफिट और दीवारों को रंग दिया गया।

संगठन के सदस्यों ने सफाई कार्य से पहले और बाद के वीडियो बनाए, जो अब जोरों से वायरल हो रहे है । ये वीडियो आपको पहले और बाद के हाल समझाने के लिए काफी हैं।

इस धर्म के नेक काम में मनोज कुमार, अनिल ठाकुर, राजेन्द्र परगाई, विक्की वर्मा, रवि फर्त्याल, पंकज बिष्ट, किशोर ढेला, मनदीप फर्त्याल, अनूप कुमार, मनोज, अमित, राहुल, नीरज भट्ट आदि कई लोगों ने योगदान दिया।

संगठन के उपाध्यक्ष विक्की वर्मा ने कहा कि उनके संगठन ने खस्ताहाल पड़े श्मशान घाट को आज सुधार दिया है। वो आने वाले समय मे ऐसा और कार्य भी करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं
जमरानी बांध से बदलेगी कुमाऊं की तस्वीर, सतपाल महाराज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
पहाड़ से पहले एग्जिट, फिर एंट्री_SSP मंजूनाथ ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान_Video
डिफेंस से हेल्थ और एनर्जी तक स्वदेशी ताकत, नैनीताल में जुटे देशभर के प्रोफेसर
कैंचीधाम_भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने बदली रणनीति, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे