

उत्तराखण्ड के नैनीताल में पर्यटकों की गाड़ियां नहीं आने देने से खफा होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल मल्लीताल और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने मॉल रोड में जाम लगा दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगली बार ऐसा करने पर शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि पार्किंग फुल होने के बाद ही शटल सेवा से भेजे जा रहे हैं पर्यटक।

नैनीताल समेत अन्य पर्यटक स्थलों में इनदिनों पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। आरोप है कि मई माह के इस महत्वपूर्ण वीकेंड में अचानक पुलिस ने शहर में आ रहे वाहनों को या तो रोक दिया और या फिर अन्यत्र डाइवर्ट कर दिया। होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इंडिया होटल के समीप मॉल रोड को जाम कर दिया।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि शहर में प्रवेश नहीं मिलने से पर्यटक परेशान हैं और उनके होटल खाली पड़े हैं। पर्यटकों को नैनीताल आने नहीं दिया जा रहा है। संगठित होकर आंदोलनकारियों ने एक शब्द में कहा कि वो ऐलान करते हैं कि अगर भविष्य में पुलिस प्रशासन ने ऐसा कदम दोहराया तो वो शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर देंगे।

आरोप लगाया कि जिलाधिकारी की बैठक में तय हुई बातों पर अमल नहीं हो रहा है। हर रोज नए नियम बनाए जा रहे हैं जो किसी को पता नहीं चल रहे है और इससे परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं।
ए.एस.पी.क्राइम एंड ट्रैफिक हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस नैनीताल शहर की पार्किंग फुल होने के बाद रूसी बाईपास और नारायणनगर में पर्यटकों की गाड़ियां खड़ी करवा रही है। पर्यटकों को यहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जा रहा है। जिन होटलों में पार्किंग हैं वहां के पर्यटकों को गाड़ियों से भी जाने दिया जा रहा है।
इस मौके पर वेद साह, त्रिभुवन फर्त्याल, राजू वर्मा, लोकेश जोशी, सतेंद्र कुमार, हितेश साह, हारून खान ‘पम्मी’, प्रीति, जीनू पाण्डे, राजू परगाई, दरबान गैडा, यूसुफ खान आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…