

हल्द्वानी : लालकुआँ- तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में रविवार सुबह लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम में मुठभेड़ हुई है जहां जवाबी फायरिंग में एक वन तस्कर को गोली लगी है जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जवाबी फायरिंग में तस्करों ने वन विभाग के ऊपर भी फायरिंग की जिसमे वनकर्मी बाल बाल बच गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है साथ ही वन विभाग ने वन तस्करों के कब्जे से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी बरामद की है वन विभाग के जवाबी कार्रवाई में लखविंदर सिंह लक्कू नाम के तस्कर को गोलियां लगी है।
मौके पर वन विभाग की टीम ने मौके पर एक 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल वन विभाग ने सभी तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
इधर मामले की जानकारी देते हुए टाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना आज सुबह की है जब वन विभाग को सूचना मिली कि लालकुआँ के समीप कुछ वन तस्कर लकड़ी काटकर एक वाहन को ले जा रहे है जिसके बाद वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की इस दौरान वन तस्करों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई है।
जिसपर वन विभाग की जवाबी फायरिंग में कुख्यात वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर उधम सिंह नगर को पैर में गोली लगी है जिसको गम्भीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है इसके अलावा घटना में शामिल दो अन्य तस्करों को भी वन विभाग ने मौके पर गिरफ्तार किया है।
वन विभाग की इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेश कीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद के साथ ही मौके पर एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है।
वही वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि घायल लखविंदर सिंह कुख्यात लकड़ी तस्कर है 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी को गोली मार हत्या कर दी थी जिस मामले में वह जेल में बंद था और इन दिनों जेल से छूट कर आया हुआ है।
उन्होंने बताया की वन तस्करों की फायरिंग में वन विभाग के कर्मचारी बाल बाल बच है पूरे मामले में तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है ।इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि वन विभाग द्वारा मिली तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…