

उत्तराखंड में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन के जन्मदिवस पर राज्य के लिए बड़ी खबर मिली है केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने लालकुआ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में आंचल ब्रांड की नई इकाई स्थापित करने के लिए करीब ₹62 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है जिसका अगले माह में शिलान्यास होने की तैयारी कारखाना प्रशासन द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
यहां नैनीताल दुग्ध संघ के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा और केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट के अथक प्रयासों के बाद नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ की हाईटेक इकाई के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 61 करोड़ 76 लाख रुपए के बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके आदेश असिस्टेंट डायरेक्टर प्रोजेक्ट फाइनेंस अंजली मौर्य ने जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि अब जल्द ही मुख्यमंत्री एवं दुग्ध विकास मंत्री से मिलकर लालकुआं में स्थापित हो रहे नवीन प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए वार्ता की जाएगी तथा अगले माह तक शिलान्यास की तारीख लेकर उसके बाद कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा इस नवीन प्रोजेक्ट बनने पर नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ का आंचल ब्रांड अमूल सहित अन्य बड़ी कंपनियों से स्पर्धा करने में आगे आएगा। उन्होंने प्रदेश में नैनीताल दुग्ध का प्रथम स्थान आने पर जिले के सभी दुग्ध उत्पादों और कार्मचारियों को बधाई दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात