आकाशीय बिजली गिरने से पलटा था ट्रक..उसके बाद हुआ कुछ ऐसा की धमाको से गूँज उठा पूरा इलाका..जानिए पूरी ख़बर..देखें वीडियो

RAJASTHAN-जयपुर-कोटा हाईवे पर हनुमान नगर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ। यहां टीकड़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हाईवे पर चल रहा ट्रक पलट गया। ट्रक में 450 घरेलू गैस सिलेंडर भरे थे। ट्रक पलटते ही आग लग गई और सिलेंडर फटने लगे। एक के बाद एक करीब ढाई घंटे तक सिलेंडरों में धमाके होते रहे। इस हादसे के करीब 17 घंटे तक NH-52 बंद रहा। बुधवार सुबह कोटा, अजमेर और जयपुर जाने वाले यात्रियों को पहले ही रोक दिया गया। इन्हें डायवर्ट कर जहाजपुर होते हुए बसोली मोड़ से निकाला गया।
बुधवार सुबह मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। गैस कंपनी के कर्मचारियों को भी बुलाया गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों से सिलेंडरों के टुकड़े इकट्ठे करने का काम किया जा रहा है। वहीं, घायल ट्रक ड्राइवर और खलासी का देवली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिलेंडरों से भरा ट्रक नसीराबाद से कोटा के भवानीमंडी की तरफ जा रहा था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने