

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज एक भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक पायलट शहीद हो गया। वहीं दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है। बता दें कि यह जानकारी सेना के एक अधिकारी ने दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।
इस घटना को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि यह घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 10 बजे सेना का चीता हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान भर रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस घटना के बाद दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की मौत हो गई है। वे गंभीर रूप से घायल भी थे। ऐसे में दूसरे पायलट का उपचार जारी है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..