

हल्द्वानी -काठगोदाम लालकुआं रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी का रहने वाला है जो मजदूरी कर काम करता था पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत हुई है।
इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि काठगोदाम से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में युवक आ गया बताया जा रहा कि युवक पटरी पर बैठा हुआ था इस दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गया युवक की पहचान बनभूलपुरा क्षेत्र के मजदूर के रूप में की गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की युवक घूम फिर कर कान की सफाई करने का काम करता था घटना इतना दर्दनाक था कि युवक को ट्रेन काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक मौके पर ही खड़ी रही जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद मौके पर मृतक युवक की परिजन भी पहुंचे गए थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव