आधीरात जंगलों की भीषण आग पहुची घरों तक, लोगों की जान पर बनी,दमकल ने किया काबू, देखेंVideo


नैनीताल :- उत्तराखंड के नैनीताल में आधीरात को जंगलों की आग घरों और सड़क में खड़े वाहनों तक पहुंच गई । नैनीताल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रातभर लगकर आग पर बमुश्किल काबू पाया ।
नैनीताल से हल्द्वानी रोड में कृष्णापुर के जंगलों में बीती आधी रात को अचानक आग लग गई । आग से जंगलों के साथ इससे जुड़े रिहायशी क्षेत्रों को भी खतरा हो गया । तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि कृष्णापुर के दर्शन घर क्षेत्र में सड़क में खड़े वाहनों तक पहुंच गई । स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी । पुलिस ने वहां पहुंचकर हालातों की जानकारी डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को दी ।
इस बीच स्थानीय लोगों को उनकी गाड़ियां तत्काल हटाने के लिए चेतावनी दी गई । तल्लीताल थाने के हेड कॉन्स्टेबल शिवराज राणा ने बताया कि दमकल विभाग के आने तक क्षेत्रवासियों ने बाल्टी और पाइप की मदद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की । आग कूड़ा खड्ड से कृष्णापुर के रिहायशी क्षेत्र तक फैल गई जिससे वहां बने लकड़ी के बने मकानों को भी खतरा हो गया । तेज हवाओं की वजह से आग की चिंगारियां आसमान में उड़ती दिखी । लीडिंग फायरमैन प्रकाश मेर के अनुसार उन्होंने रातभर आग बुझाने का काम किया और भोर होते होते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..