Ad

उत्तराखंड : यहां सड़क हादसे में पलटी श्रद्धालुओं की बस, महिला की मौत, कई जख्मी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार हादसों का सिलसिला जारी है शनिवार रात हरिद्वार से मथुरा जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इस दौरान बाइक सवार दो युवक भी बस की चपेट में आ गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के अमरोली शहर निवासी 60 श्रद्धालु गुरुवार को बस में सवार होकर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार रात श्रद्धालु हरिद्वार से मथुरा जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं की बस मंगलौर कोतवाली के पास बाइपास पर स्थित पुल से नीचे उतरी तो अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। सिविल अस्पताल में एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। रास्ते से जा रहे बाइक सवार मुंडलाना निवासी दो युवक भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा की बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *