

हल्द्वानी : आज हल्द्वानी में इंडिया गठबंधन के दलों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के प्रकाश जोशी को भारी मतों से जिताने की अपील की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। इस क्रम में पूरे लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभाओं का आयोजन किया जायेगा
इंडिया गठबंधन नेताओं ने कहा कि, नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा बीजेपी सांसद का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। उनके पांच साल के रिपोर्ट कार्ड में केवल एक उपलब्धि है कि वे अपनी सांसद निधि का पैसा तक जनता के लिए खर्च नहीं कर पाए। ऐसे सांसद को यहां की जनता हराने और इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना चुकी है।
बैठक में कांग्रेस के महासचिव नीरज तिवारी, भाकपा (माले) के जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव डी एस कोटलिया, भारत जोड़ो अभियान के डॉ रवि चोपड़ा, सद्भावना समिति के भुवन पाठक, सर्वोदय मंडल के इस्लाम हुसैन, देश की बात के देवेंदर कुमार, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, आप के अब्दुल कादिर, माले के डीएस मेहता, मंजू तिवारी, प्रभात पाल, श्रीकांत खंडेलवाल, अजय जोशी, नंदिनी शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने