

भारत मौसम विभाग, देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों पर में दिनांक 29.03.2024 एवं 31.03.2024 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि के दृष्टिगत (येलो एलर्ट) तथा दिनॉक 30.03.2024 को कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 Kmph) तक हवाएं चलने के दृष्टिगत (ऑरेज एलर्ट) जारी किया गया है।
अतः इस अवधि में अतिवृष्टि से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों एवं अन्य क्षेत्रों मे होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों / संसाधनों को भी अलर्ट पर कर दें । विशेषकर जनपद में पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाये रखने हेतु एलर्ट पर रहेंगे ।
वर्षा के उपरान्त बैराज / नदियों/नालों में तेज जलप्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों टीमें तैनात कर दी जाएं। लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों / स्थानों पर उक्त अवधि में जे.सी.बी. मशीनों एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाए ।
समस्त जिला / परगना / विकासखण्ड एवं सम्वन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे, अधिकारीं / कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नम्बर (1077) पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने