यहां बी कॉम के छात्र ने फांसी लगा कर की खुदकुशी,माता-पिता का पहले ही उठ चुका है साया..

नैनीताल : – उत्तराखंड में नैनीताल के आवागढ़ कंपाउंड में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है । मृतक 23 वर्षीय कृष्णा साह की बहिनों ने बाहर शहरों से जब उसे फोन किया तो जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों से जानकारी ली गई । कृष्णा ने जब आज सवेरे दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कमरे में कृष्णा का शव रस्सी के सहारे छत से लटका मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है । शव का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है ।
कृष्णा, नैनीताल के डी.एस.बी.कैंपस से बी कॉम तृतीय की पढ़ाई कर रहा था । कृष्णा की माता गीता का कुछ वर्ष पूर्व जबकी पिता अनिल साह का एक वर्ष पूर्व ही देहांत हुआ था । कृष्णा की बहिनें बाहर रहती हैं ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस…केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च_रिपोर्ट कार्ड देखिए..
सख्त निगरानी : IG और SSP खुद उतरे मैदान में..
देहरादून में फिर चली गोलियां : मॉल के अंदर कारोबारी की हत्या..
उत्तराखंड – राज्य आंदोलनकारियों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला
“लोकल से ग्लोबल की ओर”_ हल्द्वानी मे Export Promotion Workshop..