कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़ी आम आदमी की कमर..1 करोड़ से अधिक हुए बेरोज़गार.. देखिये क्या कहते हैं आंकड़े..

नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जहाँ पूरे देश में जमकर आतंक मचाया. पूरे देश भर से भयावह तस्वीरें सामने आई तों उधर कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था की भी कमर को तोड़ कर रख दिया है. ताजा आंकड़े बताते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से भारत में एक करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए. वहीं, कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक करीब 97 फीसदी परिवारों की इनकम घट गई है.
सेंटर फॉर इंडियन इकॉनोमी (CMIE) के चीफ एग्जिक्यूटिव महेश व्यास ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई को महेश व्यास ने बताया कि मई के महीने में बेरोजगारी की दर 12 फीसदी तक पहुंच सकती है, जो कि अप्रैल में 8 फीसदी पर थी.
इस दौरान करीब एक करोड़ लोग बेरोजगार हुए, जिसका मुख्य कारण कोरोना की दूसरी लहर ही है. महेश व्यास के मुताबिक, अब जब आर्थिक गतिविधियां खुल रही हैं तो कुछ ही दिक्कत कम होगी, पूरी नहीं.
: बता दें कि मई 2020 में बेरोजगारी की दर 23.5 फीसदी तक पहुंच गई थी, तब नेशनल लॉकडाउन लगा हुआ था. लेकिन इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर आई तो धीरे-धीरे राज्यों ने अपने स्तर पर पाबंदी लगाई और जो काम शुरू हो गए थे, फिर बंद हो गए.
महेश व्यास के मुताबिक, अगर बेरोजगारी दर 3-4 फीसदी तक रहती है तो वह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नॉर्मल मानी जाएगी. CMIE की ओर से करीब 1.75 लाख परिवारों में सर्वे किया गया, जिसमें परिवार की इनकम को लेकर जानकारी ली गई. कोरोना काल में कई परिवारों की इनकम पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जंगलों में वाटर होल की तैयारी_बेजुबानों की प्यास बुझायेंगे ये जलकुंड
सीएम पुष्कर धामी ने 1.11 लाख करोड़ का बजट किया पेश, जानें किसे क्या मिला
उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा