नई दिल्ली में छाया उत्तराखंड का जलवा.. गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्रियों और सेना प्रमुख से मिले सीएम रावत..सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड को मिल सकती हैं कई बड़ी सौगातें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली / देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों दिल्ली दौरे पर गए हुए हैं. जहाँ उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात की हैं. सीएम रावत ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात क. रावत ने ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में डीआरडीओ के माध्यम से एक -एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना करवाने के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन कोविड केयर सेंटरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जिले सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी। इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाक़ात करके में बातचीत की.मुलाक़ात के दौरान सीएम रावत ने कहा कि 6 लाख 60 हज़ार से अधिक पेयजल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं. आपकों बता दें कि 15 अगस्त 2019 में प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन की घोषणा की थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 6 लाख 60 हजार से अधिक पेयजल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं।15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब राज्य में 08 प्रतिशत व्यक्तिगत घरेलू जल संजयोजन से आच्छादित था, जो अब बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया है। राज्य में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मात्र 01 रुपए में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों 96 प्रतिशत स्कूलों में पी. डबल्यू.एस के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसे जल्द ही शत प्रतिशत किया जाएगा।.

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों 91 प्रतिशत आँगनबाड़ी / बालबाड़ी में pws के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही शेष आंगनबाड़ी केंद्रों में भी जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ग्राम पंचायत भवनों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में PWS के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था का कार्य प्रगति पर है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से लखवाड़ परियोजना के लिए कैबिनेट कमिटी की अनुमति के लिए भी अनुरोध किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि केंद सरकार द्वारा राज्य सरकार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सीएम रावत स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन से भी मिला सकते हैं. सूत्रों की माने तों मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने का समय माँगा है.

आपकों बता दें कि बीते शनिवार को मुख्यमंत्री ने ग्रह मंत्री अमित शाह से भी मुलाक़ात की थी.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत से उनके आवास पर भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं सी.डी.एस के बीच उत्तराखंड में रक्षा निर्माण और एयरोस्पेस निर्माण के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई।इस संबंध में जल्द ही उत्तराखंड से एक प्रतिनिधिमंडल सी.डी.एस बिपिन रावत से मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *