पर्यावरण से ऐसा प्रेम की सैकड़ों वर्षो से स्थापित विशालकाय वृक्ष को 3 माह की मेहनत के बाद दूसरी जगह कराया रिप्लान्ट..

ख़बर शेयर करें

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर  बाज़पुर  में स्थित सैकड़ों वर्षो से स्थापित विशालकाय वृक्ष को 3 माह की मेहनत के बाद केलाखेड़ा के इंटर कॉलेज में रिप्लान्ट कर दिया गया है। वृक्ष को हटाने के लिए पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेश पर बाजपुर के दोराहा चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य स्थानीय प्रशासन ने शुरू किया था। जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाते हुए दो धार्मिक स्थलों को दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया था।

जिसके बाद चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यवाही शुरू की गई थी जिसके चलते मुख्य चौराहे पर सैकड़ों वर्षो से स्थापित विशालकाय पीपल और खजूर के वृक्ष को काटने का निर्णय लिया गया था लेकिन बाजपुर के पर्यावरण प्रेमी अमित सैनी ने पेड़ को काटने की जगह अन्यत्र स्थान पर लगाने के लिए वन विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से वार्ता की थी। जिसके चलते दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़े अजय नागर ने विशालकाय पेड़ को बचाने और रिप्लांट करने के लिए 3 माह पूर्व कार्य शुरू किया था रिप्लांट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विशालकाय वृक्ष को केलाखेड़ा के इंटर कॉलेज में स्थापित कर दिया गया है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़े अजय नागर ने बताया कि पुरानी जड़ों को काटकर नई जड़े आने की प्रतीक्षा के बाद पेड़ को रिप्लांट किया गया है। वहीं पर्यावरण प्रेमी अमित सैनी ने कहा कि वह इस पेड़ को बचाने के लिए पिछले 7 महीनों से कार्य कर रहे हैं। पेड़ के रिप्लांट होने से उन्हें व क्षेत्र के अन्य पर्यावरण प्रेमियों को बेहद खुशी हुई है।

बाइट : अमित सैनी …………. पर्यावरण प्रेमी
बाइट : अजय नागर ………….. पर्यावरण विद, दिल्ली

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *