Ad

इंस्प्रेशन में रिश्तों को सहेजना सिखाया_धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ग्रैंडपैरेंट्स डे – यानि दादा-दादी, नानी-नानी का दिन। दादा-दादी बच्चों की लाइब्रेरी हैं, तो कभी उनका गेम सेंटर। ये अच्छे टीचर हैं तो कभी उनका सपोर्ट करने वाले व्यक्ति भी। वे हमारे घरों में सबसे अनुभवी होते हैं। इसलिए जिन्दगी जीने के जितने तौर – तरीके वो आपको बताते हैं कोई नहीं बता सकता। आज हमारे दादा-दादी को कुछ नहीं चाहिए, बस अपने बच्चों का थोड़ा समय चाहते हैं वो। वे भी हमारी पीढ़ी के साथ चलने की कोशिश करना चाहते हैं। उन्हें आदर-सम्मान और अपने बच्चों के साथ वक्त बिता पाएं, इसी उद्देश्य के साथ आज..

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी के इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ग्रांड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 व कक्षा 2 के विद्यार्थियों के दादा दादी नाना नानी और माता-पिता आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कक्षा 1 के विद्यार्थी द्वारा स्वागत गीत से की गई।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें कक्षा एक के विद्यार्थियों ने रेट्रो डांस की प्रस्तुति दी तथा कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा कुमाऊनी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों ने रिश्तों का महत्व बताते हुए एक नाटक प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में दादा दादी और नाना नानी के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए थे जिसमें दादा-दादी और नाना नानी ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें दादाओ और नानाओं में ब्लो दि ग्लास गेम में प्रथम स्थान प्रेम सिंह बोरा द्वितीय खीम सिंह एवं तृतीय स्थान सुरेश चन्द्र व राशिद हुसैन म्यूजिकल रिंग में प्रथम स्थान राम सिंह बिष्ट द्वितीय एन एस बोरा तृतीय स्थान तिलक राज एवं टारगेट दी शॉर्ट शॉट में प्रथम स्थान बहादुर सिंह राठौड़ द्वितीय हीरा सिंह एवं तृतीय स्थाननरेंद्र जोशी का रहा ।

वहीं दादियों और नानियों में स्ट्रेच ईट आउट में प्रथम स्थान मोहनी ग्वाल द्वितीय स्थान बीना देवी एवं तृतीय स्थान अर्चना अग्रवाल ऐम योर गोल प्रथम स्थान लीला तिवारी द्वितीय स्थान वीणा गंभीर एवं तृतीय स्थान कमला त्रिपाठी कलेक्ट योर कोन में प्रथम स्थान पुष्पा चौहान द्वितीय स्थान आशा उपाध्याय व कलावती पांडे एवं तृतीय स्थान गुरमीत कौर गोविंदी देवी टारगेट द शॉट प्रथम स्थान कुंती देवी द्वितीय हेमा जोशी एवं तृतीय स्थान नीमा लोशाली एवं म्यूजिकल रिंग में प्रथम स्थान गीता देवी द्वितीय स्थान विमला भारद्वाज एवं तृतीय स्थान कमला बिष्ट का रहा।

रैंप वॉक में मोहनी रावत कलावती पांडे प्रेम सिंह बोरा, नवीन चंद्र जोशी को पुरस्कृत किया गया। सूबेदार मेजर एन एस बोरा द्वारा दी गई विशेष प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रबंधिका डॉक्टर गीतिका बल्यूटिया प्रधानाचार्य अनुराग माथुर उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका बाजपेई शर्मा ने आंगन तू दादा दादी और नाना नानी का आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया।


कार्यक्रम का संचालन रीता राठोर व दामिनी कपूर ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत अध्यापक संजय गोस्वामी, मोहित पंत ,गौरव कुमार, मुकेश सागर सुश्री अंकिता चौधरी खेल अध्यापिका श्रीमती पल्लवी रावत ,विजय पांडे ,अंकित राय कलाध्यापिका नीरू जोशी गोयल व रिचा वर्मा कक्षा एक व दो की कक्षा अध्यापिकाओं सुनीता मयांन,रितिका बोरा, कविता नेगी व सोनिया मेहता ने सहयोग दिया। निर्णायक मंडल में रश्मि भट्ट व शिल्पी नेगी थे। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *