
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए सीएम ने उनका हालचाल भी जाना, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि G 20 समिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को एक नहीं तीन-तीन बैठक का आयोजन करने का मौका दिया है।
जिससे कि यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को विश्व में नई पहचान मिलेगी, इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, उनके द्वारा स्थानीय लोगों के पंजीकरण की बाध्यता खत्म कर दी गयी है इसके अलावा जिन लोगों की भी होटल या गेस्ट हाउस में बुकिंग होगी उनका भी तत्काल वहीं पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोग अपने देव स्थलों की पूजा अर्चना कर सकें और देवभूमि में जो भी दर्शन करने के लिए आएगा उसका स्वागत है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी