Ad

हाईकोर्ट : उद्यान विभाग रानीखेत में हुए करोड़ों के घोटाले पर हुई सुनवाई

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उद्यान विभाग रानीखेत में हुए करोडों रुपये के घोटाले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए निदेशक उद्यान विभाग हरमिंदर बवेजा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTSAd


मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती की जनहीत याचिका में सुनवाई की।

याचिकाकर्ता ने न्यायालय से कहा कि उद्यान निदेशक ने किसान योजनाओं में घोर लापरवाही करी। इससे योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल सका। सरकार ने एक योजना में किसानों को फल और पौंधे वितरीत करने की योजना चलाई थी, जिसका ठेका विभाग ने अनिका ट्रेडर्स को नियम विरुद्ध दिया।

ट्रेडर्स ने ठेका मिलने के कुछ ही दिन बाद विभाग में कई अनियमितताएं कर करोड़ो रूपये अपने खाते में जमा करवा दिए। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने अपने पत्र में भी की है। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में इस मामले की जांच करने की मांग की है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *