राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पहुंचीं देहरादून..


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड पहुंची हैं। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह सोमवार को देहरादून आईं हैं।
वह सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं। इस दौरान जनजाति सांस्कृतिक टीम की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजसभा सदस्य अनिल बलूनी आदि मौजूद रहे। देहरादून वह भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर में वह बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगी।
मुख्य सेवक सदन में सांसदों व विधायकों के साथ करेंगी बैठक
मुर्मू सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद देहरादून पहुंचकर वह सीधे कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाएंगी। वह मुख्य सेवक सदन में सांसदों व विधायकों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के सभी 47 विधायक और राज्य के लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसद उपस्थित रहेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park