Ad

नैनीताल में पुलिस ने दबोचे सड़कों की लैंप चुराने वाले..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में ठंडी सड़क के सौन्दर्यकरण से जुड़ी लाइट चोरने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात दबोच लिया है। नशे के आदि तीन आरोपियों में से एक कि तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में जगह जगह चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के कार्य किये जा रहे हैं। नयना देवी मंदिर व आसपास के क्षेत्र को अद्भुत तरीके से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में पंत पार्क से गुरुद्वारे तक दीवार और ठंडी सड़क में प्रवेश द्वार और विद्युत लैंप आदि लगाने का काम चल रहा है।

ठंडी सड़क में मार्ग के एक तरफ फैंसी लाइट लगाई गई है, जिन्हें पिछले दिनों अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। लाइट के छह लैंप चोरी होने की शिकायत आने पर पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार रात नैनीताल के सात नंबर निवासी दो लोगों को धर दबोचा।

पुलिस ने 40 से 45 वर्षीय नशे के आदि हरिया और संजय को चोरी के आरोप में पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ सामान रिकवर भी किया गया है और चोरी का माल खरीदने के कुछ सफेदपोशों पर भी गाज गिर सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *