Ad

हल्द्वानी में CBI की रेड_ पेंशन के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया यह अधिकारी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में शुक्रवार का दिन भरष्टाचारियों का काल बन गया जहां सीबीआई और विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रिश्वतखोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।आपको बताते चलें विजिलेंस द्वारा रामनगर में आरटीओ कार्यालय में एक प्रधान सहायक द्वारा ₹2200 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद. सीबीआई ने भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार किया है. देहरादून से आई सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी स्थित ईपीएफओ के रीजनल ऑफिस में तैनात एक लोअर डिविजनल क्लर्क को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd

ईपीएफओ ऑफिस में तैनात क्लर्क पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी से पेंशन लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था. जिसकी शिकायत उसकी तरफ से सीबीआई के देहरादून दफ्तर में की गई थी. इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी में मौजूद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंदर चलने वाले ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारा. यहां क्लार्क को 1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई की टीम शुक्रवार रात आरोपी कलर्क को लेकर देहरादून रवाना हो गई. शनिवार को गिरफ्तार क्लर्क को देहरादून में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल इस मामले में ईपीएफओ विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर कार्यवाही की गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *