

दुःखद – बीते दिनों हल्द्वानी से संदिग्ध हालात में लापता युवती का शव उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर परिजनों द्वारा मौके पर पहुंच कर लाश की शिनाख्त दुर्गा कार्की उम्र 23 वर्ष निवासी कठघरिया हल्द्वानी के रूप में की गई परिजनों ने युवती के प्रेमी के ऊपर हत्या के बाद शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है युवती की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था। इसकी सूचना हल्द्वानी में परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे।
गुरूवार को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे मृतका के जीजा हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह ने शव की शिनाख्त दुर्गा कार्की पुत्री बालम सिंह कार्की निवासी कटघरिया हल्द्वानी के रूप में की। बताया कि 18 जुलाई की सुबह दुर्गा कार्की अपने आफिस में जाने को कहकर घर से निकली थी। लेकिन जब वक शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने रुद्रपुर आवास विकास निवासी एक युवक पर प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। रामपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…