

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में दोपहर 12:30बजे होगी शत्रु सम्पत्ति मैट्रोपोल मामले में सुनवाई। सवेरे, याचिकाकर्ता महमूद अली व अन्य की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता बी.पी.नौटियाल ने मामले को मेंशन कर जल्द सुनने की प्रार्थना की। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ से वी.सी.के माध्यम से हुई वरिष्ठ अधिवक्ता की अपील पर न्यायालय ने दोपहर लंच से पूर्व 12:30बजे मामले को सुनने का समय दिया है।
नैनीताल के मल्लीताल में मेट्रोपोल की संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित होने के बाद कुछ वर्ष पूर्व केंद्र सरकार के अधीन आ गई थी। केंद्र ने जिलाधिकारी को उप कस्टोडियन बनाया और जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी(एस.डी.एम.)को सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर इनके दस्तावेज चैक करने को कहा।
उप जिलाधिकारी ने पिछले माह सभी को बुलाकर बारी बारी से अपने भूमि संबंधी जायज दस्तावेज दिखाने को कहा था। कोई भी अतिक्रमणकारी जमीन पर अपना पुख्ता दावा नहीं कर सका तो उप जिलाधिकारी ने उन्हें 19 जुलाई तक खाली करके वहां से जाने को कहा।
मंगलवार को विद्युत विभाग ने इस क्षेत्र की बिजली भी काट दी और अतिक्रमणकारियों ने रात के अंधेरे में ही गुजरी। बुधवार को अतिक्रमणकारियों का एक समूह जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय और आयुक्त कार्यालय राहत की आस लेकर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र के सभी 134 लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया था। बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी कर कल सवेरे तक घरों को खाली करने को कहा। ये भी कहा गया कि अगर कोई खाली नहीं करता तो उसे जबरन हटाया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले