Ad

उत्तराखंड : तलवारों से लैस बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं_देखिए बेखौफ गुंडई..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बदमाशों की एक सनसनीखेज वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में हथियारबंद बदमाश खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या अपराधियों के दिलों से पुलिस का डर गायब हो गया है?

ADVERTISEMENTSAd

घटना रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में बीती रात घटी, जहां नंगी तलवार और धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने एक छोटी-सी कहासुनी के बाद जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये बदमाश हाथों में तलवारें लेकर बेखौफ अंदाज में गुंडई की नुमाइश कर रहे हैं। इस दौरान आसपास के लोग डरकर अपने घरों में छिप गए, जबकि पीड़ित परिवार दहशत के कारण रातभर घर से बाहर नहीं निकल पाया।

इस पूरे मामले ने यह सवाल उठा दिया है कि क्या रुद्रपुर में अपराधियों के दिलों से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? क्या ये बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं? अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना होगा कि पुलिस इन बेखौफ बदमाशों के खिलाफ क्या कदम उठाती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page