

लालकुआ नैनीताल जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत लालकुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ मिली है लालकुआ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बताते चले की नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की पकड़ धकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इस विशेष अभियान के तहत लालकुआ कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है लालकुआ पुलिस ने वारंटी विकास व्यापारी पुत्र परिमल व्यापारी निवासी राजीव नगर बंगाली कालौनी और नासिर पुत्र मो.उमर निवासी ग्राम संजयनगर लाईनपार हाथीखाना को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी एक मामले में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. बता दें कि लालकुआ पुलिस लगातार आपराधिक मामलों में वांछित वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है जो आगे भी जारी रहेगा।
इधर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश आर्य ,कास्टेबल कमल बिष्ट, किशोर रौतेला,चन्द्रशेखर शामिल थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब
HMT से प्राग फार्म तक जमीनों का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल!
भाजपा ने जितेंद्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपी भीमताल विधानसभा की जिम्मेदारी