


उत्तराखंड के नैनीताल में आज सवेरे एक महिला ने आत्महत्या की मंशा से नैनीझील में कूद मार दी। झील में पास ही तैर रहे युवक़ों ने महिला को बाहर निकाला और पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। महिला ने कहा कि उन्हें देवी ने कहा रुपये मिलेंगे और उन्हें इंटरनेट पर छाना था इसलिए ऐसा किया।
रविवार सवेर लगभग साथ बजे एक अधेड़ उम्र की महिला नैनीझील के फांसी गधेरा क्षेत्र में झील में कूद गई जिसकी सूचना के बाद पुलिस की चीता मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। झील में तैराकी कर रहे बॉबी डे और अन्य युवक़ों ने तेजी से जाकर डूबती महिला को बाहर निकाला। सूचने पर पहुंची पुलिस ने 108 स्वास्थ्य सेवा की मदद से महिला को बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला, हल्द्वानी रोड के बलदिया खान और ज्यूलिकोट के बीच पड़ने वाले नयना गांव की बताई जा रही है। महिला बीते रोज से अस्पताल में भर्ती थी जहां से वो अचानक चली गई और झील में कूद मार दी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..