

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने भी पांच लोगों की मौत होने की खबर की पुष्टि की है। हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
सितारगंज के शक्तिफार्म ग्राम बसगर से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर किच्छा के समीप उत्तम नगर ऐतिहासिक गुरुद्वारे जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी।टक्कर लगने से 6 लोगों की मौत दर्जन भर घायल।
मिली जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 35 से 40 लोग सवार होकर जा रहे थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त