


उत्तराखंड : यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जुड़ रही कड़ियों के बाद अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का पर्दाफाश किया है तथा नकल के नए सेंटर का भी हुआ खुलासा कर वीपीडीओ परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत हाल निवासी हल्द्वानी को गहन पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यो पर गिरफ्तार किया ।
एसटीएफ टीम ने नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में नकल कराए गए 35 छात्रों को भी चिन्हित कर अभियुक्त के अपने खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में खोले हुए हैं, इन परीक्षा केंद्रों में अब तक जानकारी के अनुसार 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं।
उत्तरप्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी है मुकदमा दर्ज है।।
पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने नकल माफिया गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित शशिकांत उत्तर प्रदेश के चंदौली का रहने वाला है और मौजूदा समय में हल्द्वानी में रहता है।
शशिकांत के उत्तराखंड में चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
आरोपित ने नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में 35 अभ्यर्थियों को पेपर याद करवाया था, जिन्हें एसटीएफ ने चिन्हित कर लिया है। शशिकांत के उत्तराखंड के हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हैं।
अब तक 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की
इन परीक्षा केंद्रों में अब तक 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं। उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी मुकदमा दर्ज है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा