

उत्तराखण्ड के कॉर्बेट नैशनल पार्क में 6000 पेड़ों के कटान और अवैध निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए मामले में सी.बी.आई.जांच के आदेश दे दिए हैं। खंडपीठ ने राज्य की जांच एजेंसियों से सी.बी.आई.का सहयोग करने को कहा है।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की खंडपीठ ने आज अपना निर्णय सुनाते हुए मामले को सी.बी.आई.के साथ सहयोग करने को कहा है। देहरादून निवासी अनु पंत ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की प्रार्थना की थी। खंडपीठ ने अपने एदेश में राज्य की जांच एजेंसियों से केंद्रीय जांच एजेंसी सी.बी.आई.का सहयोग करने को कहा है।
खंडपीठ ने इससे पहले हुई सुनवाई के बाद मामले की गंभीरता और शीर्ष अधिकारियों के संदिग्ध रोल को देखते हुए, मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप