युवती की सिर कटी हुई लाश मिली, छह दिन से थी लापता


उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में नदन्ना पुल के अंडर पास से एक युवती की सिर से कटी हुई लाश बरामद हुई है। मृतका की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम से लापता हुई युवती के रूप में हुई है, जो पिछले छह दिनों से गायब थी। उसकी छोटी बहन ने गुरुग्राम पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मृतका, हरियाणा के गुरुग्राम में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। छह दिन पहले वह अचानक गायब हो गई थी,
खटीमा पुलिस को नदन्ना पुल के अंडर पास से एक कटी हुई लाश मिली। मौके पर पहुंची हरियाणा पुलिस ने शव को बरामद किया और मृतका के बड़े भाई ने शव की पहचान की। लाश के सिर से कटे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है मृतका एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। गुरुग्राम और खटीमा पुलिस मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में गुरुग्राम और खटीमा पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
(यह खबर अपडेट हो रही है, नई जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..