दिनेश आर्य को राज्यसभा का टिकट उत्तराखंड के जनमानस का सम्मान_ महेन्द्र नागर

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली/उत्तराखंड।
भाजपा द्वारा उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र नागर ने खुशी जताते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दिनेश आर्य को बधाई देते हुए कहा कि उनका राज्यसभा में जाना उत्तराखंड के जनमानस सम्मान है। साथ ही संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं के अनुभव और योगदान को मिली बड़ी जिम्मेदारी है।

महेंद्र नागर ने कहा कि दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के साथ उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र में संगठन और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है।

वर्तमान में वह उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं।

नागर ने कहा कि राज्यसभा की जिम्मेदारी दिनेश आर्य के लिए सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का बड़ा अवसर है। पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं और यहां पेयजल, सड़क, रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे लगातार चुनौती बने हुए हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य अपने संगठनात्मक और सार्वजनिक जीवन के अनुभव का उपयोग करते हुए उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को संसद के उच्च सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

पंचायतों और ग्रामीण उत्तराखंड की आवाज पर भी उम्मीद

महेंद्र नागर ने कहा कि उत्तराखंड के हजारों गांव अपनी विशिष्ट भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के बीच विकास की राह तलाश रहे हैं। ऐसे में पंचायतों को मजबूत करना, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को गति देना बेहद जरूरी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य राज्यसभा में ग्राम पंचायतों, ग्रामीण विकास, किसानों, युवाओं और पर्वतीय क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाएंगे। उनके मुताबिक राज्यसभा में क्षेत्रीय अनुभव रखने वाले प्रतिनिधि उत्तराखंड की जमीनी आवाज को नीति निर्माण के स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कुमाऊं से दिल्ली तक राजनीतिक सफर में बड़ा पड़ाव

दिनेश आर्य का कुमाऊं और खासकर नैनीताल क्षेत्र से पुराना संगठनात्मक जुड़ाव रहा है। भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाने के बाद अब राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में उनका चयन उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

महेंद्र नागर ने कहा कि पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में भी दिनेश आर्य विभिन्न क्षेत्रों की पेयजल और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। ऐसे में राज्यसभा में पहुंचने के बाद उनसे उम्मीद है कि वह जमीनी अनुभव को राष्ट्रीय नीति और बहस के मंच तक ले जाएंगे।

केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

महेंद्र नागर ने दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी का यह निर्णय संगठन में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए भी सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि आर्य को मिली यह जिम्मेदारी उत्तराखंड के हितों को व्यापक राष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर है।

दिनेश आर्य के राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पंचायत परिषद के देव तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक रूवाली, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष संदीप कुकसाल, गौरव गोस्वामी, छात्र नेता योगेंद्र बिष्ट, कैलाश खोलिया, प्रभाकर जोशी, ऋषभ तिवारी, संजय राजौर, गुड्डू अधिकारी, कुबेर राज नागर, हरीश पड़ियार, सक्षम सक्सेना और योगेश दानी समेत कई लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *