

उत्तराखण्ड में भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में एक चलती कार में आग लग गई जिसमें बैठी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
नैनीताल जिले में भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में जाती एक कार में आग लग गई। काले रंग की मारुति सियाज कार में तीन महिलाएं और एक युवक बैठा था। बताया जा रहा है कि कार में ब्रेक नहीं लगा और कार से धुंआ निकलना शुरू हो गया था। इसके बाद चालक ने कार को जैसे ही सड़क के किनारे लगाया तो कार में आग लग गई। आग तेजी से बढ़ने लगी तो स्थानीय लोगों ने कार में पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। दमकल कर्मीयों ने आकर आग को बुझाया। फिलहाल सभी सवार सुरक्षित हैं। हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। फिलहाल भीमताल पुलिस ने जाम खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ
बनभूलपुरा की तस्कर जोया गिरफ्तार_36 लाख की स्मैक बरामद..Video
नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी