

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का बिगड़ी तबियत के बाद निधन हो गया है। बागेश्वर से विधायक चंदन रामदास क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, जब उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान डैम तोड़ दिया।
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत क्षेत्र का दौरा करने के दौरान अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल बागेश्वर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आई.सी.यू.में रखा। इलाज के दौरान मंत्री ने दम तोड़ दिया। जिले का दौरा कर रहे
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा भी सूचने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचे।
आपको बता दें की चंदन रामदास का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उन्हें लंबे समय से अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दी थी। आज एक बार फिर से उनकी तबियत खराब हो गई। खबर के फैलते ही प्रदेश और जिले के राजनीती गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


जानिए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के बारे में
…. आपको बता दें कि वह कद्दावर जनप्रतिनिधि के साथ ही संगठन में बेहतर तालमेल के लिए जाने जाते थे। जनता में भी उनकी लोकप्रियता थी।
चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की।
2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे।
तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पढ़िए आदेश…




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..