Ad

राजभवन से न्यायालय और फिर सड़कों तक दिखा पर्यावरण बचाने का जोश,राज्यपाल ने लगाया बाइलोबा..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नैनीताल में जगह जगह पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण को लेकर कार्यक्रम हुए। राजभवन में राज्यपाल ले.जनरल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने औषधीय गुणों से भरपूर ‘जिन्को बाइलोबा’ पौधा रोपा। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायधीश सुबीर कुमार ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और श्रमदान किया।

ADVERTISEMENTSAd


पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर नैनीताल में आज जगह जगह पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाया। इसमें, राजभवन परिसर में राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.चिन्मय पंडया के साथ मिलकर राजभवन परिसर में पौधरोपण किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।

इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर में जिला जज सुबीर कुमार ने ए.डी.जे.फर्स्ट राहुल गर्ग, सी.जे.एम.के साथ अन्य जजों और स्टाफ की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान चलाया, पौधारोपण और श्रमदान भी किया।

इसके साथ ही शहर में आज संत चैरिटेबल फाउंडेशन(एस.एन.सी.एफ.)के 500 सदस्यों ने नगर पालिका के साथ मिलकर शहर के अलग अलग हिस्सों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने शहर से टनों कूड़ा निकालकर उसे उचित जगह निस्तारित किया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *