Ad

महिला को निवाला बनाने वाला खूंखार गुलदार मारा गया, वन विभाग की टीम ने किया ढेर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से इलाके में दहशत फैलाने वाले खूंखार गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मार गिराया है। यह वही गुलदार है जिसने बीते मंगलवार की शाम मखेत गांव में एक महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। ग्रामीणों में इस हमले के बाद भारी आक्रोश था, क्योंकि करीब दस दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक और महिला गुलदार का शिकार बनी थी। लगातार दो महिलाओं की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव में भय का माहौल बना दिया था।

ADVERTISEMENTSAd

हमले की घटना

मंगलवार को जखोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मखेत गांव में एक महिला अपने घर के पास बगीचे में निराई-गुड़ाई का कार्य कर रही थी। शाम का समय था और आस-पास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। और खींच कर झाड़ियों में ले गया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

वहीं लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से गांव के लोग बेहद डरे हुए थे। दस दिन पहले भी इसी गांव में एक और महिला को गुलदार ने मार डाला था। दो-दो मौतों के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर विभाग जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे खुद मोर्चा संभालने को मजबूर होंगे।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। देर रात तक ऑपरेशन चलाया गया। वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को ट्रैक किया और सही मौके पर उसे मार गिराया। गुलदार को मारने की पुष्टि रात एक बजे के बाद हुई, जब अधिकारी मौके से लौटे। बताया जा रहा है कि टीम को काफी सतर्कता और रणनीति के साथ काम करना पड़ा, क्योंकि यह गुलदार काफी चालाक और आक्रामक था।

गुलदार के मारे जाने की खबर के बाद गांव में राहत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे खतरों से निपटने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि दशकों बाद उन्होंने ऐसी दहशत देखी थी। बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा था। अब जबकि खतरा टल गया है, लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page