Ad

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस दिन खुलेंगे, तिथि घोषित..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चार धामों के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित होने के बाद अब पांचवें धाम और सिख श्रद्धालुओं के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है। इस वर्ष ग्रीष्म काल के लिए श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को साल की पहली अरदास के साथ खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड सरकार और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा कमेटी द्वारा यह फैसला लिया गया है। पूर्व से ही श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने और बंद करने का निर्णय उत्तराखंड सरकार और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा कमेटी मिलकर लेती है। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब गुरुद्वारा कमेटी द्वारा तैयारी शुरू की जाएगी।

फिलहाल बर्फ से ढका है हेमकुंड साहिब

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते फिलहाल हेमकुंड साहिब बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है साथ ही यहां तक पहुंचने वाले पैदल रास्ते पर भी बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। अब कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है तो धीरे-धीरे रास्तों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।


इस वर्ष 25 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद यह यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी 10 अक्टूबर को श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का समापन हो जाएगा इस बीच लाखों की तादाद में सिख श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की उम्मीद है जिसके लिए अब गुरुद्वारा प्रबंधन और प्रशासन मिलकर तैयारियां तेज करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page