Ad

हल्द्वानी रोडवेज के पास तेज़ दुर्गंध_खंडहर में मिली लाश,फैली सनसनी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवज से सेट तहसील परिसर के खंडहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार के दिन हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में तेज दुर्गंध आने से लोगों ने निकट तहसील परिसर में किसी जानवर के मरे होने की संभावना जताई। जिसकी बाद कछ लोग ने वहां तलाश शुरू करी। तलाशी के दौरान वहां स्थित खंडहर में सड़ी गली लाश दिखी। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मृतक का नाम मनोज बेलवाल है जो कि हल्द्वानी बेस अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर था।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है पत्नी के निधन के बाद से ही मनोज अवसाद में रहने लगा और शराब का आदी हो गया था। पिछले दो सालों से वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था। सूचना के मिलते ही मनोज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मनोज मुख्य रूप से बेतालघाट निवासी बताया जा रहा है।

मनोज की पत्नी का निधन भी पांच वर्ष पूर्व हो गया था। और एक बेटी है जो अपने मामा के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक शव करीब सात दिन पुराना बताया जा रहा है मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *