

उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बेतालघाट में एक नर गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वन विभाग की टीम रानीखेत से घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर गुलदार को लादकर ले गई।
नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बरधो में गुरुवार शाम कुछ महिलाएं गांव से लगे जंगल में घांस लेने गई थी। महिलाओं ने एक गधेरे में लगभग आठ वर्षीय नर गुलदार का शव देखा तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। बेतालघाट निवासी समाजसेवी दिलीप बोरा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने रानीखेत वन प्रभाग को इसकी जानकारी दी।
रानीखेत से वन विभाग की एक टीम रात तक बेतालघाट में बरधो पहुंची। गुलदार को देखकर लग रहा है कि वो लगभग 8 वर्ष की अधेड़ उम्र का रहा होगा। मौत के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर मृत गुलदार को घने जंगल से होते हुए नजदीकी मोटर मार्ग तक कंधों पर रैस्क्यू कर पहुंचाया।
गुलदार का शव लंबे समय से पड़ा होने की आशंका है क्योंकि उसमें से दुर्गंध आने लगी है। बेतालघाट के ग्रामीण हरीश मेहरा, श्याम मेहरा, रमेश गैंडा, गुड्डु आदि ने वन विभाग कर्मचारियों की जंगल से गुलदार का शव लेन में मदद करी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव