

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) यानी एमएलजेके (एमए) को केंद्र सरकार ने ग़ैरक़ानूनी संगठन घोषित कर दिया है.

केंद्र सरकार ने बुधवार (27 दिसंबर) को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर-मसरत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) पर बैन लगा दिया. सरकार ने ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत की है. संगठन पर आरोप है कि उसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल थे और आतंकी समूहों का समर्थन कर रहे थे. इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट)/एमएलजेके-एमए को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघठन’ घोषित किया गया है. यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं.”
गृह मंत्री ने आगे कहा, “पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार का संदेश जोरदार और स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित