

उत्तराखंड – हरिद्वार : कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की टेंशन में हो सकता है इजाफा, हाल-फिलहाल उनकी मुश्किल है कम होते नहीं दिखाई दे रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद अब उत्तराखंड में भी उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी की परेशानियां बढ़ सकती है उत्तराखंड में भी राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में राहुल गांधी पर मानहानि का केस दायर किया गया है न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह ने मामले को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज कर अग्रिम सुनवाई के लिए 12 अप्रैल 2023 की तारीख मुकर्रर की है दायर वाद में शिकायतकर्ता कमल भदौरिया ने कहा है कि आरएसएस से देश वासियों की भावनाएं जुड़ी हैं इसके बावजूद राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में आयोजित एक सभा में आरएसएस के प्रति अभद्र टिप्पणी की जिसको लेकर उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




न सुसाइड नोट, न कोई सुराग_हल्द्वानी की युवा टीचर का शव फंदे से लटका मिला..
जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani