
उत्तराखंड की नैनीझील में अज्ञात युवक की लाश निकलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जांच शुरू।
नैनीताल में मल्लीताल के रिंक हॉल क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला है। रविवार दोपहर लगभग एक बजे नाविकों ने नैनीझील में शव को, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अमूमन भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में शव की सूचना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
इस दौरान सूचना मिलने के बाद यहां मल्लीताल कोतवाली से पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। झील में उतराता शव गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहा है। युवक ने हुड वाली स्वेट शर्ट पहनी है। शव झील में सीधी पोजिशन में है जबकि आमतौर पर शव लेटी स्थिति में रहता है। शव काफी देर झील में खुली स्थिति में रहने के बाद जेटी के नीचे घुस गया। पुलिस अब शव को निकालने के प्रयत्न कर रही है। इसके बाद शव कि पहचान कर पंचनामा और पोस्ट मॉर्टम की कार्यवाही की जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी