Ad

उत्तराखंड : जली हुई कार में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ सुभाई मार्ग पर एक कार में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जली हुई कार के अंदर एक शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शव एक महिला का है, जो बुरी तरह से झुलस चुका है।

ADVERTISEMENTSAd

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कार की जांच की गई, जिसमें एक महिला का शव मिला। शव इतना जला हुआ था कि तुरंत पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार में आग कैसे लगी और क्या यह कोई दुर्घटना थी या फिर कोई साजिश। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन और मालिकाना हक के बारे में भी पता लगा रही है।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page