बड़ी खबर: फंदे से लटकता मिला भाजपा सांसद का शव..मचा हड़कम्प..जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा (Ram Swaroop Sharma) की संदिग्ध हालात में मौत हुई है. उनकी मौत दिल्ली स्थित आवास पर हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने खुदकुशी की है हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चला है. दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के नजदीक गोमती अपार्टमेंट में उनका निवास स्थान है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई.

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाई है. गेट अंदर से बंद किया गया था. उनके स्टाफ के फोन करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गेट तोड़ा. रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है. सांसद रामस्वरूप शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके आवास से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी उनके आवास पर पहुंचे


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में IPS के तबादले_ कई जिलों के कप्तान बदले गए
डीएम के निर्देश पर हरकत में फूड सेफ्टी डिपार्मेंट_होली से पहले आप भी सतर्क रहें..
उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस…केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च_रिपोर्ट कार्ड देखिए..
सख्त निगरानी : IG और SSP खुद उतरे मैदान में..
देहरादून में फिर चली गोलियां : मॉल के अंदर कारोबारी की हत्या..